फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 02 Feb 2016 06:12 PM IST
मैगलगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र जयराम करीब तीन साल पहले मैगलगंज में मकान बनाकर रहने आया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए एक माह पहले दिल्ली चला गया था। सोमवार को अचानक वह दिल्ली से अकेले ही घर आकर रुका हुआ था। रात में किसी समय उसने संदिग्ध हालात में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने काफी देर तक उसके न जागने पर आवाज लगाई, जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो उसका शव कमरे में लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही मौजूद हैं, जिन्हें सूचना दी गई। पड़ोसियों का मानना है कि घरेलू कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें