फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगे ढाई लाख, केस

Tue, 02 Feb 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने विदेश भेजकर वहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से करीब ढाई लाख ठगने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उक्त मामला गांव दानेवाला के मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह नौकरी करने विदेश जाना चाहता था। इसके चलते उसका संपर्क बच्छोआना के एक ट्रेवल एजेंट जुगराज सिंह के साथ हुआ।

जुगराज सिंह ने उसे विदेश भेजने के साथ वहां पर उसे काम दिलाकर सेट करवाने का झांसा दिया और इसकी एवज में उससे 2 लाख 45 हजार रुपये लिए।

उसने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के काफी समय हो जाने के बाद भी अब न तो उसे विदेश भेजा गया है और न ही उसने उसके पैसे लौटाए। जांच के बाद थाना सदर बुढलाडा की पुलिस ने ट्रेवल एजेंट जुगराज सिंह कंडार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें