फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेलर की दुकान का ताला  तोड़कर हजारों की चोरी

Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया। 
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे में हुई दूसरी वारदात से लोगो में दहशत
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वारदातों की दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
कस्बा निवासी मनोज उर्फ शाकू के घर की कुंडी तोड़कर हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने कस्बे में ही एक टेलर की दुकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी सिलाई मशीन समेत हजारों का सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने दोनों वारदातों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति रोशनलाल की वनका गांव रोड पर सिलाई की दुकान है। चार दिन पहले पति दुकान बंद कर काम से बाहर गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी एक सिलाई मशीन, एक इंटरलॉकिंग मशीन और कपड़े चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों ने दी। उन्होंने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। बता दें कि सोमवार की रात चोरों ने कस्बा निवासी मनोज उर्फ शाकू के मकान की कुंडी तोड़ दी थी और पांच हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस यदि इस घटना को गंभीरता से लेती और गश्त तेज कर देती तो शायद टेलर की दुकान में चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। 24 घंटे के भीतर हुई दो चोरियों के बाद से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें