नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रमाकांत की पत्नी मंजू देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। मंजू के पति रमाकांत की संदिग्ध हालात में 21 नवंबर 2014 को मौत हो गई थी। इस बावत उसने कोर्ट की शरण ली, जहां धारा 156(3) में प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जा चुका हैै। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।