फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली ट्रैक्टर ट्राली पर  51 क्विंटल गेहूं बरामद

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो चंदनचौकी/पलियाकलां।
विज्ञापन
कस्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी ने चालक को लिया हिरासत में कस्टम के सुपुर्द
चंदनचौकी एसएसबी ने पिलर संख्या 151 से पहले नेपाली नंबर की ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 51 क्विंटल गेहूं बरामद किया। बरामद गेहूं, ट्रैक्टर ट्राली और हिरासत में लिए गए चालक को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया  गया है। 
विज्ञापन

 एसएसबी के चंदनचौकी प्रभारी सुनील दत्त को मुखबिर से मिली सूचना के बाद गश्त पर गए एसआई नवाला राम, कांस्टेबल सोनवीर यादव, इरफान, अहमद आदि जवानों  ने पिलर संख्या 151 के पास एक नेपाली नंबर की ट्रैक्टर ट्राली को आता देख उसे रोका। ट्रैक्टर ट्राली में 50 किलो के 103 बोरे गेहूं बरामद हुआ। 51 क्विंटल गेहूं की अनुमानित कीमत लगभग अस्सी हजार रुपये बताई गई है। बरामद गेंहू मय ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही नेपाल के जिला कैलाली के ग्राम रेगाना निवासी चालक दुखीराम को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें