शनिवार की शाम को नानक पुलिस चौकी को एक बालक भटकता मिला है, जो चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।
कोतवाली के एसएसआई सत्यप्रकाश यादव को किसी ने फोन कर बताया कि नानक चौकी के पास एक बालक काफी देर से परेशान हालत में भटक रहा है। एसएसआई ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज दिनेश यादव को दी, जिन्होंने बालक को पास बुलाकर पूछा तो उसने अपना नाम अमित सिंह (12), पिता का नाम निर्मल सिंह, मां का नाम सुनीता सिंह निवासी रत्नापुर बताया। चौकी इंचार्ज को वह अपने घर के फोन नंबर न बता सका इस पर उन्होंने चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक नैमिष मिश्र को सूचना दी। बाल कल्याण समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा और प्रमोद के निर्देश पर बालक को बाल गृह में आश्रय दिया गया है। बालगृह के कार्यकर्ता उसे घर पहुंचाने के प्रयास में लगे हैं।