फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दोनों भाई गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 17 Dec 2015 07:47 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना पुलिस ने झारा गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर राजीव वर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपी सगे भाइयों मुनेंद्र वर्मा, विपिन वर्मा को हत्या में प्रयुक्त 315बोर तमंचे सहित गिरफ्तार कर  चालान भेज दिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर की शाम को प्रधानी के चुनाव को लेकर हुए विवाद में ग्राम झारा निवासी मुनेंद्र  वर्मा, विपिन वर्मा उनके साले वीरू वर्मा ने वहीं के निवासी प्रधान पद के  प्रत्याशी मनोज वर्मा के भतीजे राजीव वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता रामप्रकाश ने तीनों के नामजद हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी विपिन वर्मा, मुनेंद्र को हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचे सहित गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। जबकि तीसरे आरोपी वीरू वर्मा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें