फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं की मौत के केस में चौंकाने वाला मोड़

Fri, 09 Jan 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट की दो छात्राओं की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मृतक हिमांद्री के मौसा विक्रम राणा ने प्रिंसिपल पर अनदेखी और छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में सेक्टर-5 थाने में शिकायत दी। राणा ने इस शिकायत में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं के वॉलीबाल खेलने के दौरान फोटोग्राफ्स और वीडियो तैयार कर उनके घरों में भेजने के नाम पर धमकाने का आरोप लगाया है।

राणा ने कहा कि छात्राओं ने माफी मांगते हुए जब इस बात की घर में शिकायत नहीं करने की बात कही तो प्रिंसिपल के आदेश पर सादे कागज पर सभी बच्चों के हस्ताक्षर भी कराए गए थे।
विज्ञापन


विक्रम राणा ने कहा कि शनिवार को डायट ग्राउंड में ही छात्र-छात्राएं आपस में वॉलीबाल खेल रहे थे। प्रिंसिपल ने जब देखा तो उन्होंने वहीं पर डांटते हुए सभी को हॉस्टल भेज दिया, लेकिन इस दौरान उनके फोटोग्राफ भी लिए गए, जिसे घर तक भिजवाने की बात कही गई। ग्रामीण परिवेश की छात्राएं सहम गईं और उन्होंने अपनी छवि खराब होने की आशंका को देखते हुए सभी ने तत्काल माफी मांग ली। लेकिन, उन सभी से हस्ताक्षर लिए गए।

राणा ने आरोप लगाया है कि बच्चे इस बात से इतना घबरा गए कि शायद ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गए। दोपहर के वक्त हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने हॉस्टल का जायजा लेने के बाद जब पूछा कि आखिरकार हिमांद्री को कामना नाम से क्यों चिढ़ थी तो इस बात का जवाब कोई नहीं दे सका।

उसके मौसा ने बताया कि बचपन से ही सर्टिफिकेट्स में नाम हिमांद्री है, जबकि प्यार से उसे घर वाले कामना के नाम से पुकारते थे। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले को लेकर विक्रम राणा से बातचीत की जा रही है, शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें