फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत   

Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरा घायल, बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे दोनों परिचालक 
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों रोडवेज की अनुबंधित बस के संविदा परिचालक थे और ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। घायल परिचालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिचालक रामदेव की मौत हो गई। 
थाना ईसानगर के गांव ऐरा निवासी रामदेव और थाना खीरी के गांव रायपुर निवासी अनूप श्रीवास्तव गोला डिपो की अनुबंधित बस के परिचालक हैं। दोनों बुधवार को ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर चहमलपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामदेव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने अनूप श्रीवास्तव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी ने मृतक परिचालक के गांव जाकर बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया और मृतक की पत्नी सीमा देवी को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की मदद की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें