फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप की कुंडी काटकर हजारों की चोरी

Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो उचौलिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने धावा बोल दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वनकागांव में सोमवार देररात चोरों ने मोबाइल की दुकान के किवाड़ की कुंडी काटकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता दुकान मालिक को सुबह चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

थाना पसगवां के गांव महमदपुर नरही निवासी मैसर क्षेत्र के गांव वनकागांव में साजिद की मोबाइल रिपेयरिंग और नए मोबाइल बेचने की दुकान है। सोमवार देररात किसी समय चोरों ने दुकान में लगे किवाड़ की कुंडी काटकर वहां रखा इंवर्टर उसकी बैट्री, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, एक दर्जन नए मोबाइल, मरम्मत के लिये आए करीब 10 मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह दुकान मालिक के बेटे सलमान ने फोन कर चोरी की सूचना दी। मैसर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कार्यवाहक चौकी प्रभारी रामकुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें