फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगईं कांड के बाद जागी पुलिस, आतिशबाजों के यहां छापेमारी

Thu, 29 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
fireworks - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरामद की तमाम आतिशबाजी, दो को पकड़कर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

मझगईं में आतिशबाज के घर हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने यहां छापेमारी की और कई दुकानों  के लाइसेंस, क्षमता जांची। पुलिस ने आबादी के बीच घरों में रखी तमाम आतिशबाजी जब्त कर ली। दो लोगों को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है और इससे आतिशबाजों में हड़कंप है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसओ बृजराज यादव के नेतृत्व में  बाजार में पटाखा बेचने वालों के यहां छापेमारी की। यहां लाइसेंस और रखरखाव को जांचा गया। इसके बाद मोहल्लों में भी छापेमारी हुई जिसमें मोहल्ला बरबंडा में पकड़ धकड़ और बरामदगी की। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मोहल्ला बरबंडा में दो घरों से करीब 80 किलो आतिशबाजी बरामद की गई है। बताया कि इसमें अय्यूब और शाहिद  को पकड़ा गया है जो कि दूसरे के नाम से लाइसेंस लेकर यह काम कर रहे थे। लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इस छापेमारी अभियान से हड़कंप मचा रहा। बता दें बीते शनिवार को मझगईं निवासी आतिशबाज यासीन के घर विस्फोट के बाद लगी आग में यासीन, उसकी पत्नी आसमां, पुत्र दिलशाद और नौकर अजय-विजय की मौत  हो गई थी। एएसपी ने इसमें कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि कार्रवाई इन्हीं निर्देशों के मददेनजर की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें