फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Thu, 10 Aug 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवारवालों का आरोप अस्पताल में तड़पते हुए छोड़कर भाग निकला दुकान स्वामी 
विज्ञापन

बांस पर तार बांध रहे मोहल्ला कमलापुर निवासी बिजली मिस्त्री को करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर दुकान स्वामी युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और परिवारवालों को तबियत खराब होने की जानकारी देकर उसे अस्पताल में डालकर खिसक गया। सूचना मिलने पर परिवारवाले जब तक पहुंचते, इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।  
मोहल्ला कमलापुर निवासी तनु अवस्थी ने बताया कि उनका भाई अतुल अवस्थी(24) बिजली मिस्त्री था और छाउछ के पास स्थित एक बिजली की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को भी अतुल दुकान पर काम करने गया था। उन्होंने बताया कि मोहल्ला मोतीनगर में दुकान स्वामी उसके भाई से बांस पर बिजली का तार बंधवा रहे थे। इसी बीच भाई को करंट लग गया, जिससे भाई लोहे की सीढ़ी से नीचे गिर गया। हालत बिगड़ने पर दुकान स्वामी भाई को जिला अस्पताल लाए लेकिन भर्ती कराने की बजाय उसे बरामदे में तड़पते हुए छोड़कर भाग निकला। इसी बीच भाई के मोबाइल से दुकान स्वामी ने कॉल कर परिवार वालों को सूचना दी कि अतुल की तबियत अधिक खराब है और वह जिला अस्पताल में है। सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ जब तक अस्पताल पहुंचते, इससे पहले ही भाई ने दम तोड़ दिया। भाई का शव देखते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

 करंट से महिला की मौत     
खजुरिया। टेबिल फैन हटाते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
कस्बा निवासी द्विजकमल त्रिपाठी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है। सुबह उनकी पत्नी पूनम त्रिपाठी(30) बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहीं थीं। इस बीच बच्चे के पास कुर्सी पर रखा टेबिल फैन वह हटाने लगीं। इस दौरान उन्हें करंट लग गया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर परिवारवाले उन्हें उठाकर पीएचसी संपूर्णानगर ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र, चार वर्षीय बेटी और आठ माह का दुधमुंहा बच्चा छोड़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें