फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति समेत तीन को लूटा

Wed, 27 May 2015 07:51 PM IST
अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला-अलीगंज मार्ग पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दंपति समेत तीन लोगों को असलहों के बल पर रोककर हजारों की नगदी लूट ली और महिला के कुंडल व नाक से फूल उतरवा लिया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी दिनेश कुमार गुप्ता अलीगंज में माहेश्वरी राइस मिल पर मुनीम हैं। दोपहर को वह फर्म के तगादे के लिए क्षेत्र में बाइक से निकले थे। रास्ते में जब वह रसूलपनाह और पिपरिया झाऊ के बीच पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे।बदमाशों ने उनके पास से 4540 रुपये लूट लिए। दिनेश ने बताया कि बदमाश उनसे लूटपाट कर रहे थे तब तक बाइक सवार दंपति वहां आ पहुंचे। बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल और नाक का फूल लूट लिया। बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे तब तक बाइक पर सवार एक युवक वहां से निकल पड़ा। हाथ में चाकू लिए खड़े बदमाश ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुका तो बदमाश ने बाइक सवार के हाथ पर चाकू से प्रहार कर दिया  किंतु वह भागने में कामयाब रहा। दिनेश गुप्ता ने घटना की सूचना अलीगंज चौकी में दे दी है। चौकी पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें