फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की धोखाधड़ी में आरोपी प्रधान गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2015 10:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गांव गौरतारा में चार ग्रामीणों को सरकारी योजना में पेंशन और भैंस पालन के लिए कर्ज दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान धीरज उर्फ रामखिलावन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रधान ने कई और ग्रामीणों के नाम पर गड़बड़ी की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि गौरतारा गांव निवासी रामचंद्र, रामअवतार, कुंजी और मलिखे ने प्रधान धीरज पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चारों ग्रामीणों के नाम पर सरकारी योजनाओं से पैसा स्वीकृत कराया गया और रामापुर स्थित एक बैंक से बिना इनकी जानकारी के पैसा निकाल भी लिया गया। रामचंद्र के नाम पर दो किश्तों में क्रमश: 78 हजार और 83 हजार रुपये निकाले गए। जबकि राम अवतार के नाम पर 76 हजार और 80, कुंजी के नाम 1.25 लाख और 1.23 लाख तथा मलिखे के नाम 60 हजार और 63 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुंजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रधान धीरज उर्फ रामखिलावन की तलाश शुरू कर दी है। रामापुर चौकी इंचार्ज विभूति सिंह यादव ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें