फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Sun, 20 Sep 2015 11:18 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
12 सितंबर से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।   
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी 45 वर्षीय सूरज करीब 25  सालों से अपने परिवार समेत ससुराल दुबहा में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। वह कई बार घर पर बिना बताए चला जाता था। 12 सितम्बर को भी वह अचानक घर से चला गया। ससुरालीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह गांव के लोग खेतों को चारा लेने गये थे, वहां पर उसी के खेत में लगे पेड़ में उसका शव लटकता पाया गया। मृतक के चार पुत्र तथा दो पुत्रियां है। इस बाबत एसओ डीके यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें