फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस समेत पांच लोग गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2015 07:22 PM IST
बिजुआ/भीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक घर से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के मांस को काटकर बोरे में भरते समय पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी के पास छुरी समेत पांच असलहे भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर भीरा एसओ संजय यादव ने सूचना पर कस्बे के निजामुद्दीन के घर छापा मारा। इस दौरान यहां मौजूद आकाश, फारूख, बाबू और बराती समेत निजामुद्दीन को पकड़ लिया। घर पर ही दो प्रतिबंधित पशुओं काटकर यह लोग बोरे में भर रहे थे। पुलिस ने मौके से मांस काटने वाले औजार समेत पांच असलहे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत नाजायज असलहे रखने की धाराएं लगाई हैं। सोमवार को पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय यादव के अलावा एसआई आरके सिंह, एसआई अनिल सिंह, अकबर हासमी, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इससे पहले भी आरोपियों को पुलिस इन्हीं केसों में पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें