फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराया बाजार, सड़क पर आए लोग 

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

आईटी एक्ट, धार्मिक उन्माद भड़काने समेत संगीन धाराओं में कार्रवाई
धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर बुधवार को वायरल हुए वीडियो का मामला गुरुवार गर्मा गया। शाम को हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बाजार बंद करा दिया। माहौल को देखते हुए शहर की खपरैला बाजार, कोतवाली के सामने, मेन रोड, अस्पताल रोड सहित सभी बाजारों के शटर धड़धड़ाकर गिर गए। लोग सड़कों पर आ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। इधर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। एसपी मनोज कुमार झा खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने माइक से लोगों को समझाया और रासुका लगाने का आश्वासन दिया, तब लोग माने।
एसपी मनोज कुमार झा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को ही मुख्य अभियुक्त के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि करीब 10 दिन पहले किराएदार दो युवकों के साथ वीडियो क्लिप शूट किया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने कोतवाली के बजाय गुप्त स्थान पर रखा, जिसके बाद गुरुवार को दोपहर बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोर्ट न ले जाकर सीधे जेल भेज दिया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि फरार अभियुक्त आरिफ को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्तों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं और 295 क, 153 (बी) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद का एलान
लखीमपुर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने एलान किया कि जनभावनाओं को देखते हुए तीन मार्च को शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं हिंदू संगठनों ने शुक्रवार  को मौजी नसीरुद्दीन भवन परिसर में बैठक बुलाई है और जिसके बाद ही कोई निर्णय  लिए जाने की बात कही है। वहीं हिंदू संगठनों ने कार्रवाई होने तक बाजार  बंद रखने का आह्वान किया है।

प्रशासनिक अधिकारी भी लगे रहे
पब्लिक को समझाने के लिए एडीएम उमेश नारायण पांडेय, एसपी मनोज झा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंचे, जहां काफी देर तक लोगों को मनाने की जद्दोजहद चलती रही। सभी अधिकारी एसपी के साथ माहौल शांत होने तक लोगों को समझाते रहे।

डीएम-एसपी ने की शांति बनाने की अपील
डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा ने कहा है कि वीडियो क्लिप वायरल करने वालों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। साथ ही फरार अभियुक्त को भी तलाशा जा रहा है। जांच में यदि किसी और की संलिप्तता पाई गई तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। लोग धैर्य पूर्वक शांति बनाए रखें।

गोला में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर तहसील संयोजक स्वप्निल शुक्ल, शुभम राठी, निखिल  रस्तोगी, अनुज सिंह, देवेश यादव, यश सक्सेना, नूरुल अहमद, केशव, विशाल  राजपूत, हर्षित आदि मौजूद रहे। उधर हिंदू  युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार रामदेव निषाद को सौंपे  ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संतोष  सक्सेना, सुरेश सिंह, राजेश गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, पिंकल  मिश्र, मन्नू गिरि, विवेक कुमार, अमित पांडे, पुनीत पांडे, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक बार शांत होने के बाद बढ़ा बवाल
शाम को प्रदर्शन के दौरान एक बार बवाल शांत हो गया था, जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को सख्त कार्रवाई का आश्वस्त किया। इसके बाद दोबारा मोहल्लों से युवाओं के जत्थे निकले, जो भारत माता की जय करते हुए दुकानें बंद कराने लगे। पहले छोटीमोटी दुकानें बंद कराईं। जैसी ही बड़ी दुकानों को बंद कराने को बढ़े तो टकराव हो गया। इसी में ईंट-पत्थर और गोलियां तक चल गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें