फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत से भड़के  लोग, ससुराल वालों को पीटा 

Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
beaten - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी महिला, गुरुवार को जिला अस्पताल में हुई मौत 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में झुलसी विवाहिता की मौत से नाराज उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष की जिला अस्पताल में पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव सैलपुर निवासी राम सिंह की 25 वर्षीय पत्नी रुचि वर्मा बुधवार की दोपहर के बाद संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। घटना के बाद पति और ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए थे। गांव वालों की सूचना पर सदर कोतवाली के गांव कलुवापुर निवासी सियाराम, परिवार के अन्य लोगों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे तो वह झुलसी हालत में पड़ी तड़प रही थी। विवाहिता के पिता सियाराम ने पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग जब मोरचरी पहुंचे तो उन्हें देखकर मायके के लोग भड़क उठे और उनकी पिटाई कर दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता का आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी, सूचना पर सदर कोतवाल नागेश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। सदर कोतवाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के भेजे गए मेेमो पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें