फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक को दबोचा

Fri, 02 Oct 2015 07:49 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अलमारी का लॉकर तोड़कर 70 हजार रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है। जबकि सह आरोपी महिला अभी फरार है। कस्बे के भीरा रोड निवासी सरदार नेत्तर सिंह पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। उनका पुत्र लकी घर पर था। बताते हैं कभी घर के समीप ही किराए पर रहने वाले एक दंपति जान-पहचान होने की वजह से नेत्तर सिंह के घर पहुंचे। नहाने का बहाना बनाते हुए महिला घर के अंदर आ गई। इस बीच लकी नाश्ता लेने किचन में चला गया। काफी देर बाद भी बाथरूम से किसी की आहट न मिलने पर लकी कमरे की ओर गया तो अलमारी खुली देख उसके होश उड़ गए। आरोप है कि नहाने का बहाना बनाकर युवक और उसकी महिला मित्र ने अलमारी के लॉकर से 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। यह देख लकी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो चुके थे। परिवार वालों ने इसकी तहरीर चौकी पुलिस को दी। शुक्रवार को एक आरोपी के दिखाई देने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें