फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सराफ के घर लूटपाट

Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने एक बदमाश दबोचा, तीन फरार 
विज्ञापन

मोहल्ले में दहशत, फरार बदमाशों की शिनाख्त में जुटी पुलिस  

पुलिस से बेखौफ बदमाश बुधवार को दोपहर बाद मोहल्ला संकटा देवी निवासी सराफ उमेश चंद्र गुप्ता के घर घुस गए और महिलाओं की पिटाई कर नगदी-जेवर लूट लिए। हालांकि आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने सराफ कारोबारी की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद से शहर में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

मोहल्ला संकटा देवी निवासी सराफ उमेश चंद्र गुप्ता की सोने-चांदी की दुकान रानीगंज गली में है। वह रोज की तरह अपने भाई सोनू के साथ दुकान पर आ गए। घर पर उनकी मां, पत्नी और दो साल की बेटी आराध्या गुप्ता थी। सराफ कारोबारी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे दूधिया दूध देने आया था। दूधिया के आवाज लगाने पर मां बाहर निकली और भगौने में दूध लेकर घर के अंदर चली आईं। दोनों हाथ से दूध का बर्तन पकड़े होने के कारण वह दरवाजा बंद नहीं कर सकीं। उन्होंने बताया कि वह दूध लेकर अंदर पहुंची हीं थी कि इसी बीच तीन बदमाश घर के अंदर घुस गए और एक बदमाश दरवाजे पर बैग लटकाकर खड़ा रहा। बदमाशों ने सभी को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और सास-बहू की पिटाई कर दी। दो वर्ष की बेटी आराध्या को छीन लिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। बदमाशों ने घर में रखी 10-10 के नोट की एक गड्डी, मंगलसूत्र, हार, टॉप्स आदि लूट लिया। जिस समय बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे। संयोग था कि उस समय पड़ोस का 12 वर्षीय ऋषभ अपनी छत पर खड़ा था। उसको गेट के पास बैग टांगे हुए खड़े युवक पर शक हुआ। उसने इसकी जानकारी अपने बड़े भाई लवी को दी। लवी जब तक कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश घर से निकलकर भागने लगे। इसी बीच शोर करते हुए लवी ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल के साथ मौके पर पहुंचे। पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी। पकड़े गए बदमाश की पहचान कोतवाली चंदनचौकी के गांव रघुनगर निवासी शातिर बदमाश हिस्ट्रीशीटर चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई है। उसकी बैग से लूटे गए जेवर आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने व्यापारी की ओर से चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम उससे पूछताछ कर रही है। फरार साथी भी चंदनचौकी क्षेत्र के निवासी हैै। पुलिस की टीमें उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें