बाइक का पंक्चर
बनवाने आए दो लोगों में से एक दुकानदार की ही बाइक ले उड़ा। दुकानदार ने
पड़ोसियों की मदद से आरोपी के साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
झंडी
में मुन्ना की पंक्चर बनाने की दुकान है। सुबह 10 बजे एक बाइक लेकर दो लोग
आए और पंक्चर बनवाने के लिए दुकान पर रख दी। इसी बीच पंक्चर बनवा रहा
महेवागंज निवासी उसका एक साथी जोगा सिंह कहीं चला गया। कुछ देर बाद जब जोगा
सिंह वापस नहीं आया तो उसका साथी मुन्ना की बाइक मांगकर जोगा की तलाश करने
के बहाने चला गया। उधर कुछ देर बाद जोगा सिंह आया और पंक्चर जुड़ी खड़ी
बाइक ले जाने लगा। इस पर मुन्ना ने बाइक ले जाने का विरोध करते हुए उसे रोक
लिया। आपस में विवाद होता हुआ देखकर वहां पर पड़ोस के दुकानदार आ गए। पूरा
माजरा समझने के बाद दुकानदारों ने उसके साथी के न आने तक वहीं पर रुकने को
कहा। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया। नाराज
दुकानदारों ने जोगा सिंह को झंडी पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ परशुराम ओझा
ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।