फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति से नकदी और जेवर लूटे

Sat, 09 May 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेंहड़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोककर आठ हजार की नकदी और महिला से हजारों के जेवर लूट लिए हैं। पीड़ित दंपति ने सुंदरवल पुलिस चौैकी को सूचना दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर सिकटिहा निवासी दीपेंद्र वर्मा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पत्नी सोनू और चार वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अंदेशनगर-टापरपुरवा मार्ग पर बदमाशों ने असलहे दिखाकर दंपति को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने आठ हजार नकद और महिला से हार, अंगूठी और कुंडल छीन लिए। पीड़ित दंपति ने सुंदरवल पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। एसओ फूलबेहड़ परशुराम ओझा ने क्षेत्र में लूूट की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें