फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बेचकर लौट रहे ग्रामीण को लूटा

Sat, 17 Oct 2015 11:27 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मूड़ा सवारान बाजार से मवेशी बेचकर बच्चों के साथ वापस आ रहे ग्रामीण से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए।  
विज्ञापन

घटना भीरा थाना क्षेत्र की है। भीरा थाना के पल्हनापुर गांव के बहादुर शनिवार को जानवर बेचने के लिए म़ूड़ासवारान की साप्ताहिक बाजार गए थे, उनके साथ उनकी पुत्री और पुत्र भी था। बाजार में 25 हजार के मवेशी बेचने के बाद बहादुर दोनों बच्चों को साइकिल से लेकर वापस गांव आ रहे थे। नौगवां से पल्हनापुर गांव के रास्ते पर कुछ दूरी पर चले थे कि पीछे से एक लाल रंग की बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोक कर बाजार में मिले रुपये मांगे, इस पर बहादुर ने आनाकानी की, तभी एक बदमाश ने बहादुर के बच्चों पर तमंचा तान दिया जिससे घबराकर उन्होंने फौरन रुपये दे दिए। बाद में बदमाश बाइक से फरार हो गए। भुक्तभोगी ने गोला कोतवाली की पुलिस पिकेट मूड़ा सवारान में नामजद शिकायत की, तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें