फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   फरधान।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव शंकरपुर में एक ही रात हुई वारदात, सनसनी  
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर के दो घरों में शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए और जेवर, बर्तन, नगदी समेत करीब छह लाख का सामान पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  
गांव शंकरपुर निवासी बेचेलाल ने बताया कि वह अपने परिवार वालों के साथ घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनका पुत्र मकान की छत पर सो रहा था। इसी बीच घर के पिछवाड़े से छत के रास्ते चोर घर में घुस आए। घर के अंदर रख के बक्से के कुंडे तोड़कर 11 हजार की नकदी, एक गले का हार, एक चेन, दो मांग बेंदी, दो जोड़ी झाला, एक जोड़ी कुंडल, दो सोने के अंगूठी, आठ जोड़ी पायल, दो जोड़ी चांदी की जेवरी, इनवर्टर स्टेबलाइजर समेत करीब चार लाख का सामान चोरी हो गया। सुबह सामान अस्त व्यस्त देखकर चोरी का पता लगा। दूसरी घटना इस मकान से कुछ दूरी पर स्थित संजय वर्मा के घर हुई। छत के रास्ते से चोर घर के अंदर घुस गए। चोर 5000 की नकदी, एक जोड़ी जेवरीए, दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी नाक फूल आदि सामान चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  
विज्ञापन

 
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली  पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर अंतर्गत ग्राम नयागांव जाट में शनिवार की रात चोर एक घर में घुसकर नगदी जेवर सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नयागांव जाट निवासी रणधीर
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि आधी रात पिछली दीवार से चढ़कर घर में घुसे चोर कमरे में रखे संदूकों और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर पांच हजार रुपये नकद, सोने के दो हार, दो जंजीर, चार अंगूठी के अलावा आधा किलोग्राम चांदी समेत करीब पांच लाख का सामान बटोर ले गए। रणधीर सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी तब हुई जब वह लघुशंका के लिए उठा। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोरशराबा किया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। गृहस्वामी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर चोरों की आसपास खेतों में तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पसगवां कोतवाली पुलिस को दे दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बतादें कि 25 जुलाई की रात को पड़ोसी गांव ग्राम नेवली के एक घर से चोर नकदी-जेवर समेत करीब 10 लाख का सामान और 26 जुलाई की रात ग्राम मुड़िया चूणामणि निवासी एक ग्रामीण की बाइक लुटेरे लूट चुके हैं। क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण किसी बाहरी गैंग के होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें