फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे हत्याकांड का खुलासा, दो दबोचे

Thu, 26 Mar 2015 07:16 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले हुए प्रेमपाल यादव उर्फ  नन्हे हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक होली के दिन शराब के नशे में मामूली कहासुनी होने पर नन्हे की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित यादव मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल यादव उर्फ  नन्हे का शव आठ मार्च को सुबह गांव के पूरब में पानी से भरे गड्ढे में मिला था। परिवारीजनों के मुताबिक नन्हे छह मार्च की शाम से गायब था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नन्हें की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने गहनता से छानबीन की। जिसमें खखरा गांव के लठौनापुरवा निवासी माधव और नवल किशोर के नाम सामने आए।
मामूली कहासुनी में की गई हत्या
एसओ आनंद शाही के मुताबिक नन्हे छह मार्च की शाम माधव के घर गया था, जहां नशे की हालत में उसका माधव से विवाद हो गया। जिस पर माधव ने उससे वापस जाने को कहा, लेकिन नन्हे नहीं माना और वापस न जाकर वहीं रुक गया। उसी समय नवल किशोर भी नशे में वहां पहुंच गया और पड़ोसी माधव से विवाद होते देख नन्हे को मारने-पीटने लगा। नवल के हाथ में लोहे का कड़ा था, जिससे नन्हे के कान पर वार करने से चोट लग गई और खून निकलने लगा। आरोप है कि तभी नशे में नवल ने प्रेमपाल का गला दबा दिया। आरोप है कि दोनों ने चुपचाप देर रात शव को गांव के पूरब में स्थित पानी के गड्ढे में ले जाकर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें