मैलानी थानाक्षेत्र के संसारपुर बाजार में एक माह पहले व्यापारी के यहां हुई चोरी का अब तक खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष है।
कस्बे के किराना व्यापारी ओमप्रकाश के यहां 25 फरवरी की रात में चोरी हो गई थी। इसमें एक बैटरा, 1200 रुपये नकद, लगभग 15 हजार का सामान चोरी गया था। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन एक माह बाद भी न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही चोरी का खुलासा हुआ। इससे पहले कस्बे के प्रमुख व्यापारी अशोक गुप्ता के यहां हुई चोरी में भी अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस प्रकार की घटनाओं के होने से व्यापारी चिंतित हैं।