नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक युवक ने छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला निवासी बबलू (35) ने 12/13की रात मकान के दूसरी मंजिल के कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकर जान दे दी। मृतक के पिता रामेश्वरदयाल ने बताया कि बबलू उनके पांच बेटों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करता था। शाम को वह खाना खाकर मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोने के लिए चला गया। 13 जनवरी की सुबह जब बबलू काफी देर तक नीचे नहीं आया तो वह ऊपर गए तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और कुंडी खटकाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की सहारे झांककर देखा कि बबलू छत के कुंडे से लटका था। पिता ने बताया कि बबलू की एक बेटी और एक सात वर्षीय बेटा है। बबलू की पत्नी ने कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सावित्री देवी, उसके भाई बहनों और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।