फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोटेदार निलंबित दूसरे पर एफआईआर

Fri, 20 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति विभाग ने एक कोटेदार का अनुबंध निलंबित कर दिया है जबकि एक कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि गोला तहसील के संसारपुर की उचित दर दुकान का जब वह निरीक्षण करने गए तो कोटेदार सुनीता देवी की जगह उनके पति गोवर्धन गुप्ता कोटा चलाते मिले। जिला पूर्ति अधिकारी को देखते ही गोवर्धन गुप्ता भाग खड़ा हुआ। डीएसओ ने बताया कि अनुबंध 16 के उल्लंघन के आरोप में कोटेदार सुनीता देवी का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है। गोला तहसील के ही चठिया मदनी के कोटेदार लाला राम यादव के कोटे की जांच की गई तो एनएफएसए के राशन वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। जिस तारीख में वितरण नहीं हुआ उस तारीख को स्टाक रजिस्टर में गल्ले को खारिज दिखाया गया। साथ ही वितरण रजिस्टर में दोहरी और फर्जी इंट्री मिलने पर पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव ने कोटेदार लाला राम यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गोला कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें