हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया सड़क निवासी संदीप के आठ वर्षीय पुत्र जितिन की नहर में डूबकर मौत हो गई।
बताया जाता है कि जितिन गांव के कई बच्चों के साथ पड़ोस में सीतापुर ब्रांच नहर में मंगलवार सुबह नहाने गया था। जब सब बच्चे नहाकर अपने घर आ गए, लेकिन जितिन नहीं आया तो परिवार के लोग नहर पर गए, जहां से उसे निकाला और गोला सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप के तीन बच्चों में जितिन दूसरे नंबर पर था। उसकी एक बड़ी पुत्री और छोटा बेटा नितिन ह,ै जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गुरुकुल विद्यापीठ में केजी का छात्र था।