फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Mon, 29 Dec 2014 07:44 PM IST
सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोतीपुर में अगवा हुए दिनेश वर्मा के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और न ही अपहृत हुए युवक का कोई सुराग मिला। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर अपहरणकर्ता दिनेश के भाई कृष्णकुमार वर्मा के नंबर पर बराबर फोन कर 15 लाख रुपये तैयार रखने की हिदायत दे रहे हैं। दिनेश को अगवा करने में पुलिस को फरार कैदी बग्गा सिंह के गुर्गों पर शक है लेकिन अभी तक न सिंगाही पुलिस और न ही महकमे के अधिकारियों ने ही इस बाबत कोई खुलासा किया है। तीन दिनों से अपहृत दिनेश को छुड़ाने के बाबत फिरौती के लिए आ रहे फोन कॉल से परिवार के लोग काफी परेशान हैं, जबकि पुलिस इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

घर पर चाय पीने के बाद किया अगवा
मोतीपुर के दिनेश वर्मा के अपहरण का मामला कहीं षड्यंत्र तो नहीं है। चर्चा है कि शनिवार की रात दिनेश वर्मा के  अपहरण को बाइक सवार चार लोग आए और काफी देर तक घर पर ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें चाय भी पिलाई गई उसके बाद वह लोग दिनेश वर्मा को बाइक पर बैठाकर चले गए।
इस संबंध में एसपी -अरविंद सेन ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर अपहृत दिनेश वर्मा की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं लेकिन दिनेश की बरामदगी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें