फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 13 Aug 2015 07:38 PM IST
ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जसवंतनगर प्राथमिक विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की अल-सुबह लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक और कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव और सीओ मनोज यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरयूनगर गांव से बुधवार को गोला में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था निकला था। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर करीब 25 किमी चलने के बाद बारिश के कारण कांवड़िए जसवंतनगर प्राथमिक विद्यालय में आराम करने लगे। सुबह करीब पांच बजे कांवड़िए चलने की तैयारी करने लगे। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान लाद रहे थे, तभी रुद्रपुर से कुशीनगर पाइप लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रॉली में सामान रख रहे कांवड़िए दूर जाकर गिरे, जिसमें सरजूनगर निवासी 16 वर्षीय राहुल पहिए के नीचे आकर दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सरजूनगर की निर्मला (52), केशरानी (60), नीरज (38), फूलकेसरी (58) एवं टेगनहा निवासी संदीप (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर खमरिया चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने मौके पर पहुंच आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और फिर राहत बचाव में जुट गए। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मनोज यादव, कोतवाल विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष रामकुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उत्तेजित कांवड़ियों को शांत करके जाम खुलवाया। मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खमरिया चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें