फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 09 May 2015 05:16 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कमलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लाठियां भी बरामद कर ली है। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात बबौरा निवासी कमलेश उर्फ रामविलास की घर लौटते समय लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी और उसका साथी अशोक बुरी तरह जख्मी हो गया था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामविलास, प्रताप, बोधे और सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम किया था। पुलिस ने कमल चौराहे से मुख्य आरोपी रामविलास और प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका हत्या का इरादा नहीं था लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रपटापुल के नीचे से इसमें इस्तेमाल की गई लाठियां भी बरामद कर लीं हैं। दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में बोधे और सोनू अभी फरार  हैं। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि कमल चौराहे से दोनाें को गिरफ्तार कर इसमें इस्तेमाल हुई लाठियां भी बरामद कर लीं हैं। दोनो को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की पकड़ने की कार्रवाई चल रही है।
गमगीन माहौल में हुआ कमलेश अंतिम संस्कार
मझगईं। बृहस्पतिवार की रात पलिया-निघासन मार्ग पर बेलागांव के पास रंजिश में मरे युवक कमलेश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी का बुरा हाल है और बच्चों के साथ पिता, भाई, बहन की आंखाें से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
शनिवार की सुबह युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सपा नेता वहीद खां, बसपा नेता रहीश खां, शिवनाथ ओझा, बाबूराम जायसवाल, रवि अहमद, रमाकंात आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मझगईं चौकी इंचार्ज यूपी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें