फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई में आग लगाई बाल-बाल बचे बच्चे

Sat, 09 May 2015 05:07 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाटापर गांव के एक घर में चारपाई में किसी ने आग रख दी इससे बिस्तर जलने लगा। गनीमत रही कि चारपाई पर सो रहे मासूमों को उनकी मां ने बचा लिया।
विज्ञापन

यहां का निवासी रामचंद्र शुक्रवार मजदूरी करने गया था। पत्नी, तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और एक वर्षीय पुत्र आयुष घर पर थे।  दोपहर में उनकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों को छप्पर के नीचे पड़ी चारपाई पर बिस्तर लगाकर लिटा दिया और मच्छरदानी लगाकर वह नल पर नहाने चली गईं। आरोप है कि किसी ने मच्छरदानी और बिस्तर में आग लगा दी। जिससे बिस्तर और मच्छरदानी जलने लगे। चारपाई से धुंआ उठता देख नल पर नहा रही रामचंद्र की पत्नी के होश उड़ गए और मुंह से चीख निकल पड़ी। उसने दौड़कर आनन-फानन में मच्छरदानी को हटाकर फेंका और बच्चों को बिस्तर से उठाकर उनकी जान बचाई। चीख और घर से धुंआ उठता देख वहां काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें