बुधवार दोपहर गोला शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम मूड़ा भाई के सामने रोडवेज बस से कुचलकर मरणासन्न हुए ग्राम बेहड़ा मुल्तान निवासी ईंट भट्ठा श्रमिक मुन्नालाल गुप्ता (50) की जिला चिकित्सालय ले जाते वक्त रास्ते में फरधान के पास मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया। बाद में उसका दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।