क्षेत्र के ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी निवासी शकीर अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर कई बार कब्जा करने का प्रयास भी किया जा चुका है। दूसरे पक्ष ने बुधवार को घर में घुसकर अनाज की डेहरी समेत घरेलू सामान तोड़ दिया।