- कपड़े फाड़े, साइकिल में भी की तोड़फोड़
- घायल वितरक ने पुलिस को दी तहरीर
बगैर पैसे के अखबार देने से इंकार करना तीन युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने वितरक की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ डाले और साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायल वितरक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव कैमहरा निवासी वितरक धीरज कुमार क्षेत्र के कई गांवों में अखबार बांटता है। उसने बताया गुरुवार की सुबह वह अखबार बांटने गांव धौरहरा खुर्द गया था। आरोप है कि गांव के पप्पू, पुच्ची और गंगेश ने उससे बिना पैसों के पढ़ने के लिए अखबार मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए तीनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ डाले और साइकिल भी तोड़फोड़ दी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया। घायल वितरक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।