फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसानगर, धौरहरा और पलिया के 20 सेक्रेटरी जांच में फंसे

Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलर लाइट लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला  
विज्ञापन

तीनों ब्लाक की 95 ग्राम पंचायतों में लगाई 718 सोलर लाइटें  
1.58 करोड़ से अधिक खर्च के बावजूद गांवों में अंधेरा 
ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में अब ईसानगर, धौरहरा और पलिया के 20 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (सेक्रेटरियों) की गर्दन फंस गई है। तीनों ब्लाकों की 95 ग्राम पंचायतों में 718 सोलर लाइट लगाकर एक करोड़ 58 लाख 12 हजार 180 रुपये ग्राम निधि के खातों से खर्च कर दिए गए। इस कार्य में शासनादेश का पालन नहीं किया गया। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने आरोपी 20 सेक्रेटरियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  
विज्ञापन

सबसे ज्यादा ईसानगर ब्लॉक की 59 ग्राम पंचायतों में 366 सोलर लाइट लगाई गईं, जिसके एवज में 83 लाख 15 हजार 380 रुपये का भुगतान किया गया। सेक्रेटरी नंदलाल ने छह ग्रामों में 59, प्रमोद कुमार ने आठ ग्रामों में 45, शिवकुमार ने छह ग्रामों में 34, टीबी सिंह ने 10 ग्रामों में 82, नवल किशोर वर्मा ने एक ग्राम में दो, गुलफूल सिंह ने 10 ग्रामों में 20, कमाल अहमद ने नौ ग्रामों में 110, विजय शर्मा ने सात ग्रामों में आठ, नेकराम ने दो ग्रामों में छह सोलर लाइट लगवाई हैं। धौरहरा ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में 59 सोलर लाइट लगाकर 12 लाख 94 हजार 950 रुपये भुगतान किया गया। सेक्रेटरी राजेश कुमार वर्मा ने पांच, गुलफूल सिंह ने पांच, सतीश चंद्र ने दो, रजनी राना ने दो, हरवंश लाल ने 19, प्रमोद कुमार ने 26 सोलर लाइट लगवाई हैं। इसी तरह पलिया ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों में 293 सोलर लाइट लगवाकर 62 लाख एक हजार 850 रुपये खर्च दिखाया गया है। यहां के सेक्रेटरी सर्वेश कुमार ने 43, बृजेंद्र यादव ने 98, प्रभुनाथ 10, देवेश कुमार भारती ने 10 और अजय राना ने 132 सोलर लाइट लगवाई हैं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें