थानान्तर्गत गांव बड़खर में खाना बनाते समय गैस पाइप लीक होने से आग भड़क
गई, जिससे 21 वर्षीय सावित्री और उसका तीन वर्षीय मासूम पुत्र आदेश झुलस
गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का पति करुनेश पंजाब में नौकरी करता
है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मोहल्लेवालों ने पुलिस कंट्रोल नंबर पर
सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।