फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल फीडर लाइन बनी चोरों का निशाना

Thu, 21 Jan 2016 06:55 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के निर्माणाधीन औद्योगिक फीडर की 11केवी लाइन के 77 खंभों से चोरों ने एसीएसआर वीजल तार काटकर चोरी कर लिए हैं। इससे पावर कारपोरेशन को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा और सुचारु रूप से विद्युतापूर्ति देने के लिए विद्युत उपखंड में इंडस्ट्रियल फीडर का निर्माण करा रहा है, जिसकी लाइन लखीमपुर रोड से बाईपास मार्ग होते हुए नवोदय इंटर कालेज से बांकेगंज रोड तक लगभग चार किमी दूरी में खिंची लाइन से चोरों ने 21/22 की रात 20 खंभों से बिजली तार चोरी कर लिए। इससे पूर्व चोर 57 खंभों से तार चोरी कर चुके हैं। जिसकी तहरीर विद्युत उपकेंद्र के जेई सर्वेश सिंह ने आठ जनवरी को कोतवाली पुलिस को दे दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने तीसरी बार घटना को अंजाम दिया है।
अधिशासी अभियंता उमेशचंद सोनकर ने बताया कि लगातार तीन बार इंडस्ट्रियल फीडर के खंभों से तार चोरी हुए है। जिसमें लगभग चार लाख का नुकसान हो चुका है। इससे पावर कारपोरेशन की औद्योगिक क्षेत्रों को सुचारु रूप से विद्युतापूर्ति देने की योजना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


कहीं बिजली का जानकार तो नहीं कर रहा चोरी
गोला गोकर्णनाथ। पावर कारपोरेशन के निर्माणाधीन फीडर की लाइन के खंभों से तारों की चोरी में किसी बिजली के जानकार का तो हाथ नहीं है। अधिकारी बताते हैं कि जिस तरह तार चोरी हुए हैं, वह कोई कुशल विद्युत जानकार ही कर सकता है। एक ही रात में 20 खंभों से तार चोरी होना अचरज की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें