फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय प्रेमी के साथ नेपाली किशोरी को दबोचा

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
प्रेम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल में करतब दिखाते समय युवक को किशोरी से हुआ था इश्क
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई से किया इंकार
एसएसबी ने प्रेमी युगल को नेपाल के एनजीओ को सौंपा  
नेपाल में करतब दिखाने का काम कर रहे भारतीय मूल के एक युवक को नेपाल की 15 वर्षीय किशोरी दिल दे बैठी। किशोरी गुरुवार की सुबह अपने प्रेमी के साथ भारत आ रही थी। इसी बीच गश्त कर रहे कृष्णनगर चौकी के जवानों ने दोनों को सीमा पर रोक लिया और पूछताछ की। पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली तिकुनियां ले गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिस पर एसएसबी ने दोनों को नेपाल के एक एनजीओ के सुपुर्द कर दिया है। 
एसएसबी कृष्णानगर चौकी के दरोगा राजबीर सिंह ने बताया कि वह एसआई लीलाराम, संदीप यादव और जवानों के साथ सीमा पर तड़के गश्त कर रहे थे। इस दौरान पिलर संख्या 124 के समीप थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव का युवक नेपाल की नाबालिग किशोरी को लेकर आ रहा था। एसएसबी को देखकर उसने रास्ता बदलने का प्रयास किया। शक होने पर टीम ने दोनों को रोक लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह नेपाल में अक्सर रहकर करतब दिखाता है। इसी दौरान उसकी नेपाली किशोरी से मुलाकात हो गई, जो अपनी मर्जी से मेरे साथ आई। मैं उसको अपने साथ भारत लेकर आ रहा था। पकड़ा गया आरोपी युवक शादीशुदा बताया जा रहा है। इस पर एसएसबी ने दोनों को कोतवाली तिकुनियां पुलिस के सुपुर्द करने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगल को लेने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तिकुनियां जयकरन सिंह ने बताया कि एसएसबी से सूचना मिली थी, परंतु मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उधर, एसआई राजबीर सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने दोनों को अपनी सुपुर्दगी में लेने से मना कर दिया है। जिसके बाद आरोपी युवक और नेपाली छात्रा को नेपाल के एनजीओ शांता हल हरू जिला कैलाली नेपाल के सुपुर्द किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें