फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2015 12:06 AM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बिहार के पटना जिले से चुराई गई बाइक समेत एक शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी ने चोरी की बाइक के फर्जी कागज बनाने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि दरोगा रामभरोसे और आरके सिंह ने सूचना पर निघासन-ढखेरवा मार्ग पर प्रीतमपुरवा जाने वाले तिराहे के पास से एक संदिग्ध युवक को बाइक से जाते समय रोका। पुलिस को देखकर उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम समलिया निवासी रकेहटी बताया। उसने यह बताया कि यह बाइक तिकुनियां के गांव दलराजपुर निवासी एक व्यक्ति ने बिहार के पटना से चुराई थी। समलिया ने बताया कि अब तक उसने एक दर्जन से अधिक चोरी की गई बाइकों के कागज बनाए हैं। पुलिस को उसने कागज बनाने में सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव घोसियाना निवासी एक व्यक्ति का भी नाम बताया। समलिया के खिलाफ निघासन, सिंगाही और जिला मुख्यालय में चोरी, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें