फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भूकंप के बाद मानव तस्करी का अंदेशा

Wed, 10 Jun 2015 12:04 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पिछले दिनों आए भीषण भूकंप के  बाद सीमा पर मानव तस्करी की आशंका बढ़ गई है। इसके मद्देनजर प्रमुख सचिव गृह ने सीमा से सटे सात जिलों के डीएम, एसपी, एसएसबी समेत कई एजेंसियों को सतर्क किया है। 11 जून को इस संबंध में प्रमुख सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन

नेपाल में भूकंप के बाद से हालात दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं। लोगों का रोजगार चौपल हो गया और वह रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक नेपाल से मानव तस्करी लंबे समय से हो रही है। कई बार सीमा पर ऐसे मामले पकड़े भी जा चुके हैं। नेपाल की परिस्थितियों को देखते हुए मानव तस्करी की रोकथाम के लिए शासन के सचिव कमल सक्सेना ने खीरी जिले के साथ-साथ जनपद महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत के जिलाधिकारियों, एसपी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारियों , जिला प्रोेबेशन अधिकारी, रेलवे के सुरक्षा अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी, अभियोजन अधिकारी को 11 जून को प्रमुख सचिव गृह की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इनके अलावा एसएसबी के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी कांफ्रेंसिंग में शामिल करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि इस कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव गृह अधिकारियों को मानव तस्करी रोकने के लिए कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी करेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि मानव तस्करी बड़ा मामला है। इसके रोकथाम के लिए पूर्व से ही प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिएनए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें