कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अवैध खनन करने के मामले में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात एक बजे के करीब मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर गांव सुखवसा के निकट पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अवैध खदान कर लाई जा रही मिट्टी पकड़ी गई। पुलिस ने ट्रॉलियों को सीज कर ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि यह लोग क्षेत्र के एक भट्ठे पर मिट्टी लाने के लिए रात में अवैध खदान करते हैं, पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों में शकील अहमद निवासी ककरिया, गांव रौतापुर के वारिस और कटेली के विजय आदि बताए गए हैं। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। टीम में एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ एसी श्रीवास्तव, तहसीलदार दशरथ कुमार, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, एसएसआई राम सिंह पवार, एसआई रवि बालियान आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।