फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डनलप में दबकर किसान की मौत

Sun, 17 Jan 2016 12:24 AM IST
अजान/ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मझिगवां निवासी किसान के बेलवा गांव के सामने पिरई नाले की पुलिया के पास तालाब में बैलगाड़ी पलट गई, जिससे बैलगाड़ी हांक रहा किसान नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब दबे किसान को बाहर निकाला तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद भी पांच घंटे तक हैदराबाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझिगवां निवासी सुरेश सिंह (55) अपनी बैलगाड़ी से शनिवार की सुबह पांच बजे गांव के ही अलाउद्दीन का किराये से गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल गोला जा रहे थे। गांव से तीन किलोमीटर दूर मूड़ाविश्नू गांव के आगे बेलवा गांव के सामने पिरई नाले की पुलिया के पास सड़क में खांदी होने के कारण उनकी बैलगाड़ी तालाब में पलट गई, जिससे किसान बैलगाड़ी के नीचे ही दब गया। बेलवा के ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर किसानों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मझिगवां के ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा को दी। ग्राम प्रधान परिवार वालों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना हैदराबाद पुलिस को दी। हादसे के पांच घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
दुर्घटना ने छीना कमाऊ मुखिया
अजान। मझिगवां निवासी मृतक सुरेश सिंह के परिवार में अहिवरन सिंह व नेत्रपाल सिंह दो पुत्र है। उनके पास मात्र पांच बीघा जमीन है। मृतक मजदूरी और किराये का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है।
विज्ञापन

टूटी सड़क बनी वजह
अजान। पिरई नाले की पुलिया के पास की सड़क पर यदि खांदी न होती तो घर के कमाऊ सुरेश सिंह दुर्घटना का शिकार नहीं होता। क्षेत्र के बहुत से जर्जर मार्ग हर समय दुर्घटना को दावत देते नजर आते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें