फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पीट-पीटकर की थी हत्या 

Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार, चालान भेजा 
विज्ञापन

गांव लालबोझी निवासी रामकुमार ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी रीता की पीट-पीटकर हत्या की थी। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

16 अगस्त की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव लालबोझी निवासी रामकुमार ने अपनी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी की पाटा, फुंकनी से पीट-पीटकर और हंसिया से प्रहार कर मार डाला था और मौके से फरार हो गया था। मृतका रीता के पुत्र राकेश ने अपने पिता रामकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति रामकुमार को बम्हनपुर के पास स्थित भट्ठे से गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रामकुमार के घर के पास स्थित बैजनाथ के गन्ने के खेत में लकड़ी का पाटा, फुंकनी और हांसिया बरामद करने का दावा किया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रामकुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का मायका मुर्गहा गांव में है। गोला थाने के गांव मक्कापुर निवासी उसके दोस्त का साला बैजनाथ अक्सर उसके घर आता जाता था। वह मजदूरी करने लखनऊ चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी रीता भी बैजनाथ के घर आने जाने लगी थी। घटना के दिन वह जबरन उसके घर जा रही थी। मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसे पाटा, फुंकनी और हंसिये से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी ने अधिक शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें