फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे पति का चालान

Tue, 13 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्रबादा।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की सुबह खुरपी से काट दी थी पत्नी की गर्दन 
विज्ञापन

न कोई गम, न अफसोस...शर्ट पहनी और चल दिया
थाना नीमगांव क्षेत्र की पुलिस चौकी बेहजम क्षेत्र में खेत में पत्नी की खुरपी से गला काटकर हत्या करने और बाद में सिर लेकर पुलिस चौकी पहुंचे पति का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया है। 
बतादें कि कसबा व पुलिस चौकी बेहजम निवासी रामसवेक ने अपने खेत की निकाई करते समय पत्नी 55 वर्षीय ऊषा देवी की खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह सिर व खून से सनी खुरपी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया था। बेरहमी से की गई इस घटना को याद कर दूसरे दिन भी कस्बे के लोग कांप रहे हैं। उधर मृतका के पुत्रों व पुत्रियों समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रामसेवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पत्नी का सिर कलम करने के बाद चौकी पहुंचे रामसेवक के चेहरे पर पुलिस हिरासत में कोर्ट ले लाते वक्त भी न तो कोई गम दिखा और न अफसोस। एसओ नीमगांव दिनेश कुमार सिंह ने जब उससे कहा, शर्ट पहन लो तो पहले उसने मना कर दिया, लेकिन जब उन्होंने उससे कहा, चचा शर्ट पहन लो तो बोला, चचा कहा तो पहन लेता हूं। खूंटी पर टंगी शर्ट उतारी और पहन ली। बकौल एसओ, जब हत्यारोपी से पूछा-पत्नी का सिर क्यों काटा तो बोला, मैंने खुरपी मारी तो वह तड़पने लगी। पत्नी की पीड़ा उससे देखी नहीं गई। उसे मुक्ति देने के लिए सिर काट दिया। एसओ ने बताया, इस घटना से समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। गांव में लोग घटना को याद कर सिहर उठते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें