फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के पति समेत दो के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट

Sat, 20 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई 
विज्ञापन

थारू बाहुल्य क्षेत्र के चंदनचौकी इलाके में महिला के साथ हुए रेप के मामले में कोतवाली चंदनचौकी पुलिस ने एसपी के निर्देश पर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पति सहित दो लोगों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।  चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता का आरोप था उसके पति की गैर मौजूदगी में बीडीसी सदस्य के पति मुकेश बंसल अपने एक साथी के साथ उसके घर घुस आए और तमंचे के बल पर रेप किया। आरोप है कि कोतवाली चंदनचौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे थाने से भगा दिया था। जिस पर पीड़िता अपने पति के साथ शुक्रवार को एसपी के सामने पेश हुई और घटना बताई। एसपी ने चंदनचौकी पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर चंदनचौकी पुलिस ने बीडीसी सदस्य पति मुकेश कुमार बंसल एवं राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें