फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोटखेरवा में एक मंदिर की स्थापना के समय झंडा लगाने के दौरान एक श्रद्धालु र्हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोटखेरवा गांव में शनिवार को नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर की स्थापना का कार्र्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। गांव के ही निवासी मोहनलाल (42) हरे बांस में झंडा लगाकर उसे जमीन में लगा रहे थे। तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में झंडा छूने से बांस में करेंट दौड़ने लगा, जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।