नगर के समीपवर्ती गांव पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कॉलोनी में गुरुवार रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया ।
कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार उपाध्याय मकान में ताला डालकर 18 फरवरी को अपनी बहन के यहां सिंगाही समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए थे। 18-19 की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ने के बाद कमरे और उसके अंदर रखे सेफ, बक्से का ताला तोड़ने के बाद दीवान और बेड को तोड़कर 10 हजार नकद. एलसीडी सहित सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर चोरी की सूचना शैलेंद्र को फोन पर दी। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। नगर औँर क्षेत्र में आए दिन चोरी, लूट की घटनाएं होने से क्षेत्र में दहशत है।