नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलाबोझी में शनिवार की रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने गांव के बाहर स्थित एक घर में धावा बोला और परिवार वालोें को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल लूट लिया। चौकी पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर मौैका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव बेलाबोझी निवासी किसान गेंदनलाल वर्मा गांव के निकट ही मकान बनाकर रहते हैैं। शनिवार की रात बरामदे में सो रहे सुशील कुमार को बंधक बनाकर दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद घर में घुसकर बदमाशों ने सभी परिवार वालों को बंधक बना लिया। फिर संजय उर्फ सरोज वर्मा औैर सुशील की पत्नियों से सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए औैर करीब 60 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया हैै। पुलिस ने खुलासे के लिए अलग-अलग दरोगाओं के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैै। एसआई अच्छेलाल सरोज को मामले की जांच सौंपी गई है।
एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित गेंदनलाल की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिससे शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।